Anushka sen

अनुष्का सेन (जन्म: 4 अगस्त 2002) भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्हें बच्चों के फंतासी शो, बाल वीर में मेहर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ऐतिहासिक नाट्य टेलीविजन श्रृंखला झांसी की रानी में मणिकर्णिका राव / रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाई है।[1][2]

अनुष्का सेन

2022 में अनुष्का
जन्म4 अगस्त 2002 (आयु 21)
राँचीझारखण्ड, भारत
पेशा
  • अभिनेत्री
  • मॉडल
कार्यकाल2009–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण

करियरसंपादित करें

अनुष्का ने 2009 में ज़ी टीवी के धारावाहिक यहाँ मैं घर घर खेली के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया।[3] उसी वर्ष में, उनका पहला संगीत वीडियो हमको है आशा रिलीज़ किया गया था। 2012 में, वह टीवी धारावाहिक बाल वीर में मेहर का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं। 2015 में, वह बॉलीवुड फिल्म क्रेजी कुक्कड़ फैमिली में दिखाई दीं।

उन्होंने टीवी धारावाहिक इंटरनेट वाला लव और देवों के देव... महादेव में अभिनय किया है। वह पीरियड ड्रामा फिल्म लिहाफ: द क्विल्ट में दिखाई दी और एक लघु फिल्म सम्मदित्ती में भी काम किया। 2020 में वह टीवी शो अपना टाइम भी आएगा में प्रमुख भूमिका में थीं लेकिन उन्होंने इसे तीन सप्ताह के बाद छोड़ दिया। वह कई संगीत वीडियो में भी दिखाई दी हैं।

वह 2019 की श्रृंखला खूब लड़ी मर्दानी - झांसी की रानी में ऐतिहासिक चरित्र मणिकर्णिका राव उर्फ ​​रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। मई 2021 में, उन्होंने स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लिया।[4] वह सातवें सप्ताह में इस शो से बाहर हो गई। वह इस शो में आने वाली सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थीं। 2023 में उनकी एक फ़िल्म आई एम नेक्स्ट ज़ी5पर जारी हुई।[5]



Comments

Popular posts from this blog

Instagram

0-sen Hayato (partially found anime series; 1964)

Harbhajan Deep